संथाल परगना
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला में प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

बरहरवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला बरहरवा में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति पुनर्गठन को लेकर विद्यालय में आमसभा का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड 3 के पार्षद अमित कुमार भारती ने किया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के शिक्षक बिनोद यादव उपस्थित थे। जहां आमसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में खुशबू कुमारी व उपाध्यक्ष के रूप में लाडली खातून का चयन किया गया जबकि सदस्य के रूप में भानुमति देवी, पिंकी देवी, साजिदा खातून, जाहनारा बीबी, मीणा देवी, हुस्नारा खातून, मो. जाबी, निताय सरकार, काजल देवी व प्रियंका देवी का चयन किया गया। वही प्रस्ताव लिया गया की वार्ड सदस्य अमित भारती समिति में सदस्य रहेंगे व सदस्य व संयोजिका के रूप में प्रधानाध्यापक कुमारी ज्योति संत को रखा गया। इस मौके पर दर्जनों महिला व पुरुष अभिभावक आमसभा मे उपस्थित थे।