संथाल परगना
साहिबगंज कॉलेज में आज मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
साहिबगंज: साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया जाएगा। जहां इसको लेकर आदिवासी कल्याण छात्रावास के द्वारा तैयारी की जा रही है। वही छात्र नायक अमित हांसदा छात्र सचिव बाबूधन सोरेन, पूर्व छात्र नायक विनोद मुर्मू, मनोहर टुडू ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कॉलेज के नंदन भवन में मनाया जाएगा। वही अहले सुबह 8 बजे कॉलेज कैंपस से आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाली जाएगी। वही 10 बजे से नंदन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला खनन पदाधिकारी कृष्णा कुमार किस्कू,सदर एसडीओ अमर जॉन आईन्द, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक व सहित आदिवासी समाज के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।उधर पूरे कार्यक्रम को लेकर आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों के द्वारा तैयारी कर ली गई है।