रामगढ़
9 अगस्त को सजने जा रहा है रोटरी क्लब का भव्य "सावन सृजन एग्जीबिशन 2026" तैयारियां पूरी
विधायक श्रीमती ममता देवी होंगी मुख्य अतिथि । स्थानीय कला, महिला उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच ।
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में सुबह 10 से रात 8 बजे तक सजेगा मेला, एंट्री बिल्कुल मुफ्त।
रामगढ़।रामगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है! सावन के इस पावन महीने को और अधिक उत्सवमयी बनाने के लिए रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी (डिस्ट्रिक्ट 3250) लेकर आ रहा है साल का सबसे बड़ा और शानदार मेला। आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को चट्टी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी धर्मशाला में एक दिवसीय भव्य "सावन सृजन एग्जीबिशन 2026" का आयोजन होने जा रहा है।इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी द्वारा किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, महिला उद्यमियों को एक सुदृढ़ मंच प्रदान कर उन्हें बढ़ावा देना है, जो रोटरी के मूल ध्येय "क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट" (स्थायी प्रभाव बनाएं) को धरातल पर उतारेगा।सभी तैयारियां पूरी, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क ।क्लब की सचिव (Secretary) रॉ. सुमन चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि एग्जीबिशन को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह मेला सुबह 10:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। सबसे खास बात यह है कि मेले में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (Free Entry) रखा गया है, ताकि हर कोई इस उत्सव का हिस्सा बन सके।शॉपिंग के शौकीनों के लिए खास आकर्षणप्रोजेक्ट चेयरपर्सन नीरू गोयल एवं प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि इस बार की प्रदर्शनी में कई नए और विशेष स्टॉल्स जोड़े गए हैं जो आधुनिक ट्रेंड को दर्शाते हैं। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं:सावन स्पेशल गारमेंट्स: डिजाइनर साड़ियां, सूट और कुर्तियों का लेटेस्ट कलेक्शन।लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार: आगामी त्योहारों के मद्देनजर कान्हा जी की बेहद सुंदर पोशाकें।ट्रेंडी ज्वेलरी: महिलाओं के लिए बेहद आकर्षक आर्टिफिशियल व इमिटेशन ज्वेलरी।स्मार्ट किचन सॉल्यूशंस: आधुनिक घरों के लिए टपरवेयर (Tupperware) एवम एयरलाक के बेहतरीन प्रोडक्ट्स।स्वाद का तड़का: लजीज व्यंजन और लाइव बेकरी ।खरीदारी के साथ-साथ यह मेला आपके पूरे परिवार के स्वाद का भी पूरा ख्याल रखेगा। फूड लवर्स के लिए विभिन्न प्रकार के चटपटे और लजीज व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, मुंह में घुल जाने वाले ताजा बेक किए गए केक्स, पेस्ट्री और बिस्कुट के लिए बेहतरीन बेकरी स्टॉल्स भी इस एग्जीबिशन की रौनक बढ़ाएंगे।रोटरी क्लब की अपील: परिवार संग आएं, स्थानीय हुनर को बढ़ाएं रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी ने सभी सम्मानित नगरवासियों, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भावभीनी अपील की है कि वे 9 अगस्त को भारी संख्या में परिवार सहित चट्टी बाजार मारवाड़ी धर्मशाला पधारें। इस सावन उत्सव व शानदार खरीदारी का आनंद उठाएं और हमारे स्थानीय हुनरमंदों व महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को मजबूत करें।