राष्ट्रीय
असम विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 85.64 प्रतिशत मतदान
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की 126 चुनाव क्षेत्रों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव आयोग की ओर से रात 09.40 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार असम में 85.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि इन आंकड़ों में अभी भी बदलाव होने की पूरी संभावना है। वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह इस बार पिछले चुनाव के आंकड़े पीछे छूट गये हैं। इस बार नया रिकार्ड बनने जा रहा है। आज सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सुबह 9 बजे तक 17.87 प्रतिशत, 11 बजे तक राज्य में 38.92, एक बजे तक 59.63 तथा शाम तीन बजे तक 75.91 तथा 5 बजे 84.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आयोग के मुताबिक बरपेटा, बंगाईगांव, दरंग, धुबड़ी, ग्वालपाड़ा, दक्षिण सालमारा मानकाचर जिलों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक दक्षिण सालमारा मानकाचर जिले में 95.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।
80 प्रतिशत से कम मतदान वाले जिलों में धेमाजी, कामरूप (मेट्रो), कार्बी आंगलोंग, कार्बी आंगलोंग, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग शामिल हैं। सबसे कम मतदान की श्रेणी में पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला है, जहां पर 75.25 मतदान दर्ज किया गया है।
जिलेवार मतदान प्रतिशत-
बजाली- 87.58, बाक्सा- 82.86, बरपेटा- 93.22, बिश्वनाथ- 84.43, बंगाईगांव- 92.84, कछार- 83.80, चराईदेव- 83.27, चिरांग- 86.90, दरंग- 91.75, धेमाजी- 79.71, धुबड़ी- 92.89, डिब्रूगढ़- 80.78, डिमा हसाओ- 82.48, ग्वालपाड़ा- 93.09, गोलाघाट- 82.04, हैलाकांदी- 81.29, होजाई- 88.40, जोरहाट- 80.61, कामरूप (मेट्रो)- 77.50, कामरूप- 88.11, कार्बी आंगलोंग- 78.39, कोकराझार- 88.20, लखीमपुर- 85.39, माजुली- 83.76, मोरीगांव- 89.57, नगांव- 88.54, नलबारी- 89.42, शिवसागर- 83.57, शोणितपुर- 83.26, दक्षिण सालमारा मानकाचर-95.56, श्रीभूमि- 84.92, तामुलपुर- 82.60, तिनसुकिया- 79.32 , उदालगुड़ी- 83.00, पश्चिम कार्बी आंगलोंग- 75.25 प्रतिशत।