संथाल परगना

राधानगर पुलिस ने 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, राजमहल एसडीपीओ ने दी जानकारी

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
राधानगर पुलिस ने 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, राजमहल एसडीपीओ ने दी जानकारी - header image
राधानगर पुलिस ने 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, राजमहल एसडीपीओ ने दी जानकारी
उधवा: साहिबगंज पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां राधानगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जहां इस मामले को लेकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से उधवा ओवरब्रिज के पास छापेमारी की। जहां इस दौरान एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पहाड़गांव निवासी फिरोज शेख उम्र 23 वर्ष पिता स्व. अताउल शेख के रूप में हुई है। जहां पुलिस ने आरोपी के पास से 7.88 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है। आगे राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को उधवा ओवरब्रिज के पास अवैध रूप से मनोजेत्तेजक पदार्थ की खरीद बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। जहां सूचना की सत्यता जांचने और त्वरित कार्रवाई के लिए तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस छापेमारी दल में उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की मौजूदगी में राधानगर थाना पुलिस ने जैसे ही मौके पर दबिश दी, पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। जहां मुस्तैद पुलिस बलों ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। उधर इस मामले को लेकर राधानगर थाना में कांड संख्या 198/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/27 के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वही पुलिस ने नशीले पदार्थों को जब्त करने के साथ ही आरोपी फिरोज शेख को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस छापेमारी दल में उधवा के अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआई पंकज कुमार दुबे, एएसआई सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा, आरक्षी दुलारचंद यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।