रांची CITY
बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 71 यूनिट रक्त संग्रह
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रांची: झारखंड राज्य निर्माता एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्मृति शेष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं नेपाल हाउस (सचिवालय) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के इस अभियान के अंतर्गत कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित किया जाएगा। शिविर में युवाओं समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सेवा का संदेश दिया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस संपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान प्रभारी सुमित अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर की संपूर्ण रूपरेखा, तैयारी, समन्वय एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके द्वारा बखूबी निभाई गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता अमित शर्मा ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, नेपाल हाउस (सचिवालय) एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा झारखंड राज्य के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।