संथाल परगना

साहिबगंज महाविद्यालय में 53 एनसीसी कैडेटों का चयन, चयन प्रक्रिया पूरी शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के बाद हुआ अंतिम चयन

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
साहिबगंज महाविद्यालय में 53 एनसीसी कैडेटों का चयन, चयन प्रक्रिया पूरी  शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के बाद हुआ अंतिम चयन - header image
साहिबगंज महाविद्यालय में 53 एनसीसी कैडेटों का चयन, चयन प्रक्रिया पूरी शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के बाद हुआ अंतिम चयन


साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर में भर्ती के लिए शनिवार को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। जहां स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच एवं लिखित परीक्षा के बाद कुल 53 छात्र छात्राओं का एनसीसी कैडेट के रूप में अंतिम चयन किया गया। जहां चयन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं दीं। आगे उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को एनसीसी की नियमित परेड एवं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया। वही प्राचार्य ने कैडेटों से अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ एनसीसी की गतिविधियों में योगदान देने का आह्वान किया। उधर चयन प्रक्रिया एनसीसी के नायक सूबेदार प्रीतिचमान गुरुम एवं हवलदार सुरेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर डॉ. वसीम राजा तथा सीनियर अंडर ऑफिसर शंकर कुमार यादव और अंगद यादव मौजूद रहे। आगे बताया गया कि एनसीसी कैडेटों के चयन के लिए प्रक्रिया पहले 19 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई थी लेकिन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य से चयन प्रक्रिया की तिथि को सुविधानुसार आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। जहां विद्यार्थियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्राचार्य ने चयन प्रक्रिया की नई तिथि 26 सितंबर 2026 निर्धारित की। उधर निर्धारित नई तिथि पर शनिवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 53 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से एनसीसी के लिए चयन किया गया।