संथाल परगना

गुया पहाड़िया हत्याकांड का खुलासा, घटना के 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
गुया पहाड़िया हत्याकांड का खुलासा, घटना के 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार - header image
गुया पहाड़िया हत्याकांड का खुलासा, घटना के 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार



साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र में गुया पहाड़िया हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां बोरियो पुलिस ने हत्या की घटना के महज चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर गुया पहाड़िया की हत्या की थी। जहां गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून लगी मिट्टी भी बरामद की गई है। उधर पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बोरियो थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर दी। उक्त मामला बोरियो थाना क्षेत्र के गांडे पहाड़ नवगाछी गांव का है, जहां गुया पहाड़िया की हत्या कर दी गई थी। उधर घटना के बाद मृतक की पत्नी चांदी पहाड़ीन ने बोरियो थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बोरियो इंस्पेक्टर नुनुदेव राय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उधर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की और घटना के करीब चार घंटे के भीतर मामले के मुख्य आरोपी कतरु पहाड़िया उर्फ चकरो पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही और कार्रवाई के दौरान हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा खून लगी मिट्टी बरामद की गई है जहां पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उधर पूरे मामले को लेकर बोरियो थाना परिसर में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता कर घटना और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी दल में बोरियो इंस्पेक्टर नुनुदेव रात, थाना प्रभारी रोहित कुमार, एसआई सिद्धार्थ टोप्पो, दूधनाथ सिंह, एएसआई देवनारायण साहू, विराम मार्डी समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।