संथाल परगना
झामुमो नगर कमिटी ने मनाया शहीद निर्मल महतो का 39 वां शहादत दिवस
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

बरहरवा: शनिवार को झामुमो नगर कमेटी की ओर से पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्ति नाथ अमन के आवासीय कार्यालय में झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद निर्मल महतो का 49 वां शहादत दिवस पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धापूर्वक याद किया गया एवं उनकी तस्वीर पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जहां इस मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत को नमन करने के साथ साथ झारखंड में उनके योगदान और संघर्ष को याद किया जाता है। वही पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शक्ति नाथ अमन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन की नींव है और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर नगर सचिव मो. इकबाल हुसैन, फिरोज खान, कवलजीत शर्मा, सुशील सेन, वरुण मंडल, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, सहदेव यादव, मिथुन मंडल, प्रकाश कुमार समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे!