रामगढ़

मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में नशा मुक्ति अभियान एवं डी.एल.एड. सत्र (2026-28) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में नशा मुक्ति अभियान एवं डी.एल.एड. सत्र (2026-28) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन - header image
मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में नशा मुक्ति अभियान एवं डी.एल.एड. सत्र (2026-28) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़। मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजूलिया में गुरुवार दिनांक - 06-08-2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही डी.एल.एड. सत्र (2026-28) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बी.एड. सत्र (2025-27) के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने 'नशा मुक्त भारत' के संदेश के साथ जागरूकता मार्च भी निकाला।द्वितीय सत्र में डी.एल.एड. सत्र (2026-28) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक गतिविधियों, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) तथा संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें समर्पित, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर, प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा तथा शिक्षकगण रतन शर्मा,डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी,सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, रूणा मित्रा, नोरीन, स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, हरिश्चंद्र साहू, गुलशन कुमार, स्वाती कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी एवं जितेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।