संथाल परगना

संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट 2026-27 का पुलिस उप महानिरीक्षक आज करेंगे उद्घाटन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट 2026-27 का पुलिस उप महानिरीक्षक आज करेंगे उद्घाटन  - header image
संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट 2026-27 का पुलिस उप महानिरीक्षक आज करेंगे उद्घाटन
साहिबगंज: संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट 2026-27 का विधिवत उद्घाटन बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना दुमका अंबर लकड़ा के द्वारा किया जाएगा। जहां यह पुलिस ड्यूटी मिट 10 जून से 12 जून तक आयोजित होगा जिसमें संताल परगना के सभी छह जिला के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें अनुसंधान में वैज्ञानिक सहायता, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर साक्षरता, एंटी स्बॉटज चेक, पुलिस स्वान दस्ता से संबंधित मौखिक एवं लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।