राज्य

रांची में आज से शुरू होगा झारखण्ड टी 20 लीग का महासंग्राम

आज के उद्घाटन में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर लाइव प्रस्तुति करेंगी , धौनी होंगे चीफ गेस्ट

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
रांची में आज से शुरू होगा झारखण्ड टी 20 लीग का महासंग्राम - header image
रांची में आज से शुरू होगा झारखण्ड टी 20 लीग का महासंग्राम - header image
रांची में आज से शुरू होगा झारखण्ड टी 20 लीग का महासंग्राम - header image
रांची में आज से शुरू होगा झारखण्ड टी 20 लीग का महासंग्राम
रांची : झारखंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही झारखंड टी-20 लीग का आगाज आज 10 जून से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 23 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य के छह क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि मैच देखने के लिए किसी प्रकार का टिकट नहीं लगेगा। दर्शक निशुल्क स्टेडियम में रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले पाएंगे ।

एसजे अपलिफ्ट के निदेशक संभव जैन के अनुसार दर्शकों के लिए वेस्ट गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के सी और डी ब्लॉक में बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक मैच के शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश शुरू करा दिया जाएगा ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कुछ महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी
======================

आज बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर लाइव प्रस्तुति करेंगी, धौनी होंगे चीफ गेस्ट:
बुधवार को लीग का उद्घाटन समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर लाइव प्रस्तुति देंगी, जबकि झारखंड के स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। क्रिकेट और संगीत का यह संगम उद्घाटन समारोह को विशेष बनाने वाला है। उद्घाटन के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे।

स्टेडियम में कहां से प्रवेश : वेस्ट गेट से
कहां बैठेगेः स्टेडियम के सी और डी ब्लॉक में
कितनी देर पहले पहुंचना होगा : डेढ़ घंटे पहले
पार्किंग : प्रभात तारा मैदान में होगी
पार्किंग शुल्क : अभी घोषित नहीं
लाइव मैच कहां देख सकेंगे : जियो हॉटस्टार और डीडी स्पोर्ट्स पर


पुराने खिलाड़ी कोच की भूमिका में:
रांची टाइटंस के कोच रतन कुमार, धनबाद डायमंड्स के राहुल शुक्ला, जमशेदपुर स्टील्स के एसपी गौतम, संथाल स्ट्राइकर्स के शब्बीर हुसैन, कोयलांचल सुपर किंग्स के सनी गुप्ता व छोटानागपुर रॉयल्स के इशाक जग्गी अपनी टीमों को चैंपियन बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

रोज दो मैच, 23 जून को फाइनल:
लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12 बजे जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 22 जून को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसके बाद 23 जून को फाइनल मैच होगा, जिसमें पहले झारखंड टी-20 चैंपियन का फैसला होगा।

स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच: इस लीग से राज्य के युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के बड़े मंचों तक उनकी राह आसान हो सकती है।

6 टीमें दिखाएंगी दम : राज्य के छह क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रांची टाइटंस, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स, जमशेदपुर स्टील्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

आज होने वाले मैच...
पहला मुकाबला : छोटानागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस - दोपहर 12:00 बजे
दूसरा मुकाबला : कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टील्स - शाम 7:30 बजे

हॉटस्टार व डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण: क्रिकेट प्रेमी टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का आनंद स्टेडियम के साथ-साथ घर बैठे भी ले सकेंगे। मैचों का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। बिना टिकट के क्रिकेट प्रेमी मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे।

झारखंड टी-20 लीग 2026 का कार्यक्रम
दिनांक मुकाबला समय
10 जून- छोटानागपुर रॉयल्स v/s रांची टाइटंस, दोपहर 12:00 बजे
10 जून -कोयलांचल सुपर किंग्स v/s जमशेदपुर स्टीलर्स, शाम 7:30 बजे

11 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s धनबाद डायमंड्स, दोपहर 12:00 बजे
11 जून - रांची टाइटंस v/s संथाल स्ट्राइकर्स, शाम 7:30 बजे

12 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s कोयलांचल सुपर किंग्स, दोपहर 12:00 बजे
12 जून- धनबाद डायमंड्स v/s जमशेदपुर स्टीलर्स, शाम 7:30 बजे

13 जून - रांची टाइटंस कोयलांचल सुपर किंग्स दोपहर 12:00 बजे
13 जून - छोटानागपुर रॉयल्स संथाल स्ट्राइकर्स शाम 7:30 बजे

14 जून -रांची टाइटंस v/s जमशेदपुर स्टीलर्स दोपहर 12:00 बजे
14 जून - धनबाद डायमंड्स v/s कोयलांचल सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे

15 जून - रांची टाइटंस v/s संथाल स्ट्राइकर्स दोपहर 12:00 बजे
15 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s जमशेदपुर स्टीलर्स शाम 7:30 बजे

16 जून - कोयलांचल सुपर किंग्स v/s संथाल स्ट्राइकर्स, दोपहर 12:00 बजे
16 जून - रांची टाइटंस v/s धनबाद डायमंड्स, शाम 7:30 बजे

17 जून - जमशेदपुर स्टीलर्स v/s संथाल स्ट्राइकर्स, दोपहर 12:00 बजे
17 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s कोयलांचल सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे

18 जून - धनबाद डायमंड्स v/s संथाल स्ट्राइकर्स, दोपहर 12:00 बजे
18 जून - रांची टाइटंस v/s जमशेदपुर स्टीलर्स शाम 7:30 बजे

19 जून - धनबाद डायमंड्स v/s कोयलांचल सुपर किंग्स, दोपहर 12:00 बजे
19 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s संथाल स्ट्राइकर्स, शाम 7:30 बजे

20 जून - धनबाद डायमंड्स v/s जमशेदपुर स्टीलर्स, दोपहर 12:00 बजे
20 जून - रांची टाइटंस v/s कोयलांचल सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे

21 जून - छोटानागपुर रॉयल्स v/s जमशेदपुर स्टीलर्स, दोपहर 12:00 बजे
21 जून - धनबाद डायमंड्स v/s संथाल स्ट्राइकर्स, शाम 7:30 बजे

==================================
22 जून - पहला सेमीफाइनल (दोपहर 12:00 बजे )
22 जून - दूसरा सेमीफइनल (शाम 7:30 बजे )
23 जून - फाइनल (शाम 7:30 बजे )