गोला/मूरी
संत माईकल +2 स्कूल,मुरी में फ्रेशर्स डे का हुआ आयोजन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मुरी:-संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा बारहवीं के सीनियर्स ने 10+2 के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का विद्यालय प्रांगण में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों का स्कूल परिसर में गर्मजोशी से स्वागत करना और उन्हें वरिष्ठ छात्रों व शिक्षकों के साथ घुलने-मिलने का अवसर देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि देकर एवम् द्विप प्रज्वलित कर के किया गया।मौके पर विभिन्न वर्गो के छात्र एवम् छात्राओं ने मन मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।इस मौके पर कक्षा ग्यारहवीं के सभी छात्रो को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के निर्देशक डॉ. राकेश कुमार ने सभी बच्चों को स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए एवं छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय के प्रति भरोसा जताने के लिए उनका आभार प्रकट किए।विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने सभी नए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव गुणवत्ता शिक्षा देने का प्रतिबद्धता दोहराए और कहा कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का मंच है। उन्होंने शिक्षा और पाठ्यतर गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए नए छात्रों से सीखने को अपनाने और आरामदायक दायरे से बाहर निकलने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन बारहवीं के छात्रा सिम्मी पाल एवम् तंजीर फ़ातिमा ने किया।कार्यक्रम के इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षकाएं उत्पल कुमार,मनीषा सिंह,वि. वेंकट राव,किशोर कुमार,प्रीति लता मुंडू,निता कुमारी,वंदना कुमारी,जयंत कुमार,सत्य काम महतो,रमेश गौराई,राहुल कुमार मिलन, प्रीति नंदा,मंजू कुमारी,सिमरन कुमारी,अमित कुमार,वाहिद अली,अजय चिक बराईक एवम् सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।