गोला/मूरी
अंतराष्ट्रीय मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड परीक्षा में संत माईकल+2 स्कूल, मुरी के 48 बच्चो ने स्वर्ण पदक लाकर बढ़ाया स्कूल का गौरव
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मुरी:- साइंस ओलिंपियाड फाउन्डेशन के द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड परीक्षा में संत माईकल+2 स्कूल,मुरी के 48 बच्चो ने स्वर्ण पदक लाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।जिसमें कक्षा प्रथम से बारहवी तक के बच्चो ने भाग लिया था । विद्यालय प्रांगण में आज सभी विजेता बच्चो को स्वर्ण पदक एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के परीक्षा छात्र छात्राओ के स्वर्णिम विकास में सहायक होते हैं। उन्हें खुद को बेहतर साबित करने का मौका भी मिलता है।
स्कूल के प्रधानाचार्य सी. एल. प्रजापति ने कहा की जितना अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेंगे,उतनी ही अधिक अपने छिपी प्रतिभा को निखारेंगे और अधिक सफलता मिलेगी।स्कूल के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की लिए शुभकामनाएं दिए एवम् सभी शिक्षकों को गुणवत्ता शिक्षा देने लिए धन्यवाद दिए ।मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं राहुल कुमार मिलन,एन. सी. साहु,जयंत कुमार महतो,रमेश गोराई,किशोर कुमार,अजय चिक बड़ाईक,सीमा झा, अनुराग कुमार,प्रीति नंदा,वंदना कुमारी,प्रीति लता मुंडू,नीता कुमारी,श्वेता सिंह,संजुक्ता सिंह देव,मंजू कुमारी,ममता गोस्वामी,सिमरन अफसाना, दीपिका कुमारी, प्रतिमा कुमारी एवम् सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।