गोला/मूरी
संत माईकल(+2) स्कूल,मुरी का सीबीएसइ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मुरी/सिल्ली: सीबीएसइ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल,मुरी के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,जिसमें नंदनी कुमारी ने 93% अंक लाकर स्कूल टॉपर रही।साथ ही रिया राज 91.2%,मनीष कुमार महतो 91%,जास्मिन परवीन 91%,अतरी कुमारी 90%,मित कुमार 88.2%,नेहा महतो 87.4%,नितिन कुमार 87.4%,नेहा सिंह पातर 87.2%,सौमिया 85.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों को बधाईयां दी। उन्होंने ये भी कहा कि ये परिणाम विद्यार्थीयों की कड़ी मेहनत का ही फल है साथ ही उन्होने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षको को भी दिया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियो ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करके इस मुकाम को हासिल किया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने शिक्षको एवं विद्यार्थीयों को बधाई के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।उन्होंने उन सभी अभिभावकगण को धन्यवाद दिए जिन्होंने विद्यालय के प्रति भरोसा जताया। विद्यालय के प्राचार्य सी.एल. प्रजापति ने इतनी बड़ी सफलता के लिए सभी शिक्षको का आभार व्यक्त किया एवं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकाएं ने अपनी खुशी जाहिर की।