संथाल परगना
आगामी 16 से 18 जून तक रांची के मोराबादी मैदान में राज्यस्तरीय कृषि मेले का होगा आयोजन: प्रमोद एक्का, डीएओ
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा आगामी 16 से 18 जून 2026 तक रांची के मोराबादी मैदान में राज्यस्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस मेले में जिले से लगभग 70 से 75 किसानों का दल भाग लेगा उक्त बातें मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने दी। जहां उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय कृषि मेला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों तथा नवीन कृषि यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जहां जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह कृषि मेला किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। जहां मेले के दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत बीजों, सिंचाई तकनीकों, जैविक खेती, फसल प्रबंधन एवं कृषि आधारित स्वरोजगार एवं सभी योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।साथ ही साथ विभिन्न कंपनियों और कृषि संस्थानों द्वारा प्रदर्शित अत्याधुनिक कृषि मशीनों एवं उपकरणों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक ट्रैक्टर, सीड ड्रिल, रीपर, पावर टिलर, ड्रोन तकनीक, स्प्रे मशीन, मल्टीक्रॉप थ्रेसर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली तथा खेती में होने वाले लाभों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकेंगे। इससे खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने तथा समय की बचत करने में मदद मिलेगी।वही जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि मेले में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान अपने अपने क्षेत्रों में लौटकर अन्य किसानों के साथ भी इन नई तकनीकों एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी साझा करेंगे जिससे जिले में कृषि विकास को एक नई दिशा मिलेगी।