रांची CITY

पलामू में बढ़े हुए किराए की सूची जारी, 11 जून से नन एसी बस रांची का किराया 350 और एसी बस के लिए 425 रूपये

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
पलामू में बढ़े हुए किराए की सूची जारी, 11 जून से नन एसी बस रांची का किराया 350 और एसी बस के लिए 425 रूपये - header image
पलामू में बढ़े हुए किराए की सूची जारी, 11 जून से नन एसी बस रांची का किराया 350 और एसी बस के लिए 425 रूपये
पलामू। पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बढे़ हुए किराएकी नई सूची जारी कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि बढ़े हुए किराया की सूची उपायुक्त और सदर एसडीएम को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 11 जून से किराया वसूल किए जाएंगे।

एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र सिंह उर्फ मंगल सिंह ने बताया डालटनगंज से रांची का किराया 300 की जगह अब 350, रूपए और एसी बस का कराया 425 रूपये लिए जाएंगे। चंदवा के लिए 160 की जगह अब 185, लातेहार 112 की जगह अब 130, मनिका 70 की जगह अब 80, सतबरवा के लिए 50 की जगह अब 58 रूपये वसूल किए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से लेस्लीगंज 32 की जगह अब 37, पांकी 80 की जगह अब 92, लोहरसी 93 की जगह अब 107, बहेरा 96 की जगह अब 110 रूपये वसूल किए जाएंगे। इसी तरह डालटनगंज से पाटन 50 की जगह 58, नावाजयपुर 70 की जगह 80, किसुनपुर 52 की जगह 60, मनातू 105 की जगह 120, चक 122 की जगह 140, बगेईया 80 की जगह 92 रूपये किराया वसूल किए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से छतरपुर 80 की जगह 92, जपला 131 की जगह 150, हैदरनगर 142 की जगह 163, हरिहरगंज 122 की जगह 140, अम्बा 135 की जगह 155, औरंगाबाद 170 की जगह 195, डेहरी 215 की जगह 248, सासाराम 245 की जगह 282 रूपये किराया वसूल किए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से कुटमु 35 की जगह 40, बरवाडीह 52 की जगह 60 डालटनगंज से मंडल 105 की जगह 121, बेतला 45 की जगह 52, छिपादोहर 70 की जगह 80, गारु 100 की जगह 115, महुंआडांड 182 की जगह 210, चटकपुर 200 की जगह 230, नेतरहाट 250 की जगह 287 रूपये भाड़ा लिए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से पंड़वा 30 अब 35 रेहला 61 अब 71 गढ़वा 84 अब 96, पांडू 101 अब 116, कजरू 108 अब 124, उंटारी 122 अब 140, नगर 150 अब 172 रूपये लिए जाएंगे।

डालटनगंज से नगर भाया शाहपुर 133 अब 153, भवनाथपुर 184 अब 212, डालटनगंज से खरौंधी 227 अब 261, डालटनगंज से खरौंधी भाया शाहपुर 210 अब 242, केतार 212 अब 244, केतार भाया शाहपुर 194 अब 223, पाचाडुमर 220 अब 253, डालटनगंज से पाचाडुमर भाया शाहपुर 201 अब 231, करीवाडीह 238 अब 274 रूपये लिए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से गढ़वा भाया शाहपुर 61 अब 71, बेलहारा 131 अब 151, बेलहरा से गढ़वा 84 अब 97, जपला 32 अब 37, ऊंटारी 56 अब 65, गढ़वा से पांडू 70 अब 80, कजरू 80 अब 92, डालटनगंज से पिपरा 131 अब 150 रूपये वसूल किए जाएंगे।

इसी तरह डालटनगंज से पटना 350 अब 400, डालटनगंज से रांची (वातानुकूलित) 350 अब 425, डालटनगंज से लातेहार 150 अब 185 रूपये लगेंगे। पलामू जिला ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिन जगहों का किराया अंकित नहीं किया गया है वहां पुराने किराया में 15 से 20 प्रतिशत बढ़ा कर राशि ली जाएगी।