धनबाद

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टुंडी की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला) में रहा 100% परिणाम

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टुंडी की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला) में रहा 100% परिणाम - header image
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टुंडी की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला) में रहा 100% परिणाम
टुंडी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), टुंडी की छात्राओं ने इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला) परीक्षा 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। परीक्षा में शामिल सभी 48 छात्राएं सफल घोषित की गई हैं, जिनमें से 43 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 05 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। इस वर्ष की परीक्षा में सोनाली कुमारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोनाली ने कुल 500 अंकों में से 424 अंक (84.80%) प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। वहीं, मधु कुमारी मात्र एक अंक के अंतर से दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने 423 अंक (84.60%) हासिल किए। विद्यालय की पायल कुमारी 419 अंकों (83.80%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सफलता की जानकारी देते हुए वार्डेन पूनम कुमारी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। टॉपर्स की सूची में स्थान बनाने वाली इन छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया है। 100% रिजल्ट और छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय की वार्डेन एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि समाज की अन्य बालिकाओं के लिए भी एक मिसाल पेश की है। अभिभावकों ने भी अपनी बेटियों की इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष जताया है तथा सफलता की खबर मिलते ही अभिभावकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उधर छात्राओं की इस सामूहिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मौके पर वार्डेन पूनम कुमारी, कुमारी मनोरमा, संध्या कुमारी, भारती कुमारी, जितेन्द्र साव, अशोक कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा, सतीश चन्द्र कुंभकार, नीरज कुमार गोप, सुनील कुमार, मधू प्रिया, सुमन कुमार, अबिनाश चन्द्र रजक ने कस्तूरबा विद्यालय टुण्डी की इस वे बड़ी उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल वि भविष्य की कामना की है।