संथाल परगना

पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने विमल यादव 100 फीट ऊंचा प्रभु जगन्नाथ मंदिरनुमा पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र, 16 लाख रुपए का बजट निर्धारित

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने विमल यादव  100 फीट ऊंचा प्रभु जगन्नाथ मंदिरनुमा पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र, 16 लाख रुपए का बजट निर्धारित - header image
पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने विमल यादव 100 फीट ऊंचा प्रभु जगन्नाथ मंदिरनुमा पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र, 16 लाख रुपए का बजट निर्धारित


साहिबगंज: शहर के साक्षरता चौक, काटरगंज स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जहां बैठक में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से विमल यादव और अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाया गया। वही समिति में अंतेश यादव, केदार यादव, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र यादव, रामदेव यादव, सुनील यादव, अजगैबी यादव और धीरेन यादव को उपाध्यक्ष, जबकि वीरेंद्र यादव, गौरव यादव, कमलेश यादव और रामाकांत यादव को सचिव बनाया गया। वही उपसचिव के रूप में आदित्य यादव, गोल्डन कुमार, झाबर गौड़, खीरू यादव और दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं अवधेश यादव कोषाध्यक्ष तथा हलचल यादव, अनंत कुमार, विवेक यादव, उमेश सिंह, प्रेम साह और राहुल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उधर बैठक में पूजा से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां भी तय की गईं। जहां समिति के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर में वर्ष 1989 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 100 फीट ऊंचा ओडिशा के पुरी स्थित प्रभु जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है, जो पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा और मां दुर्गा की प्रतिमा भी लोगों को आकर्षित करेगी। वही पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। जहां पूरे पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वही मेला परिसर में व्यवस्थापक की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। जहां मेला में आए हुए सभी दुकानदारों को भी निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
उधर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विसर्जन जुलूस को भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। जहां पूजा, मेला और विसर्जन के दौरान निगरानी समिति के सदस्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आगे कोषाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन के लिए करीब 16 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें लगभग 6 लाख रुपए पंडाल निर्माण, 5 लाख रुपए विद्युत सजावट, 1 लाख रुपए प्रतिमा निर्माण तथा 1 लाख रुपए पूजा सामग्री एवं भोग पर खर्च किए जाएंगे। जहां शेष राशि विसर्जन, साज सज्जा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी।