संथाल परगना
प्राण टोला गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

राजमहल: थाना क्षेत्र अंतर्गत जामनगर, प्राण टोला गांव में शनिवार को नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जहां परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार मंडल की पुत्री रूबी कुमारी उम्र 10 वर्ष घर से कुछ दूरी पर तालाब में अपने परिजनों के साथ नहाने के लिए गई हुई थी जहां इसी दौरान किसी तरह गहरे पानी में चली गई। उधर तालाब के आसपास नहा रहे लोगों की नजर पढ़ते ही हो हल्ला होने लगा तभी परिजनों एवं मोहल्ले वासियों की मदद से काफी खोजबीन के बाद उसे तालाब से निकाला गया और आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने जांच करने के उपरांत मृत्य घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई एस. के. तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हृदय विदारक घटना से माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। जहां इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।