संथाल परगना
10 अगस्त से साहिबगंज बरहरवा पाकुड़ रेलखंड होकर चलेगा हावड़ा नटेसर हावड़ा स्पेशल ट्रेन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
साहिबगंज: श्रावण मास में रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा रामपुरहाट पाकुड़ बरहरवा साहिबगंज भागलपुर रेलखंड होकर हावड़ा और नटेसर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जहां पूर्व रेलवे के पीआरओ ने बताया कि ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा नटेसर स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त से 8 फरवरी 2027 के बीच हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को कुल 79 फेरे के साथ चलेगी। जहां यह ट्रेन रात्रि 10 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजे नटेसर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03030 नटेसर हावड़ा स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त से 9 फरवरी 2027 के बीच हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को कुल 79 फेरे के साथ चलेगी। जहां यह ट्रेन दोपहर 1:55 बजे नटेसर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन बनकर रवाना होगी और अगले दिन सुबह सात बजे हावड़ा पहुंचेगी। जहां यह ट्रेन हावड़ा से खुलने के बाद बंडेल, बर्धमान, बोलपुर शांति निकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एयर कंडीशंड कोच की सुविधा होगी। उधर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग जल्द ही शुरू होनी शुरू हो जाएगी।