गोला/मूरी
एकलव्य इंस्टिट्यूट, गोला में 10वीं का 100% परिणाम
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़ : गोला प़खड क्षेत्र के एकलव्य इंस्टिट्यूट में इस वर्ष कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस वर्ष अनुष्का कुमारी एवं खुशबू कुमारी ने 85% अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिनमें सपना कुमारी 78.4% आर्यन कुमार 78.2%, निकी कुमारी 77.4%पूजा कुमारी 77%, तृषा प्रसाद 76.4% आशीष कुमार 67% सूर्या कुमार 70%, आलिया परवीन 70%, सुषांत कुमार 60% एवं हर्ष कुमार 60%,आकृति कुमारी 61% शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल कोचिंग संस्थान बल्कि अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाया। इस अवसर पर कोचिंग के संचालक विशाल बल्लभ पाठक एवं शिक्षक आनंद यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्थान में खुशी का माहौल रहा, जहां विद्यार्थियों को मिठाइयाँ खिलाई गईं एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही, सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।