संथाल परगना
इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक, 1 से 12 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान 2026 के सफल संचालन को लेकर शनिवार को जिला सभागार में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक में जिले के चयनित उच्च प्राथमिकता वाले गाँव एवं कमजोर गाँव
में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जहां उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी चयनित उच्च प्राथमिकता एवं संवेदनशील गांवों में इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान चलाया जाए। आगे उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ अभियान की गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। वही बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान समाज कल्याण/आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जहां विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि ग्राम स्तर पर ग्राम सभा एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। उधर उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान की गतिविधियां केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाए। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित अवधि में सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उधर बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 1 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की सभी गतिविधियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समय पर पूरा करते हुए इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान 2026 को सफल बनाया जाए। इस बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।