धनबाद
गोविंदपुर में मंगलवार देर शाम भू-धसान की बड़ी घटना
अचानक जमीन धंसने से करीब छह घर जमींदोज
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

धनबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित सेलेक्टेड गोविंदपुर में मंगलवार देर शाम भू-धसान की बड़ी घटना हुई। अचानक जमीन धंसने से करीब छह घर जमींदोज हो गए। घरों में रखा सामान, घरेलू सामग्री और एक मोटरसाइकिल भी जमीन में समा गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के दौरान एक पीड़ित महिला मीडिया को अपनी आपबीती बता रही थी। इसी बीच उसका घर अचानक धंसने लगा, जिससे महिला, उसके परिजन और मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी बाल-बाल बच गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात में खाना बनाने के दौरान तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी। देखते ही देखते घरों में दरारें पड़ गईं और कुछ ही देर में कई मकान जमींदोज हो गए। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए प्रभावित परिवारों का सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
लगातार बारिश के बीच कतरास क्षेत्र में भू-धसान की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षित पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की है।