संथाल परगना

प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, एसी एसटी थाने में शिकायत

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•


राजमहल: थाना क्षेत्र के सरकंडा स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़, आपत्तिजनक बातें करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। जहां मामले को लेकर छात्रा की मां ने साहिबगंज स्थित एसी एसटी थाना में लिखित शिकायत देकर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उधर दिए गए शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा आयोजित की गई थी। जहां पीड़िता छात्रा सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय गई थी और लगभग 9:30 बजे घर लौटी। वही परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद छात्रा के व्यवहार में बदलाव और रोने के कारण उसकी मां ने उससे पूछताछ की। वही शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी दौरान छात्रा ने विद्यालय में अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी। वही लिखित शिकायत में छात्रा के हवाले से आरोप लगाया गया है कि विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार चौरसिया ने उसे कार्यालय का गेट खोलने के लिए चाबी दी। जहां बाद में टेस्ट के दौरान उसे दूसरे कमरे में जाने के लिए कहा गया। वही शिकायत में आरोप है कि वहां छात्रा के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक बातचीत की गई और अनुचित तरीके से स्पर्श किया गया। जहां पीड़िता छात्रा के द्वारा विरोध किए जाने के बाद वह वहां से निकलकर अन्य विद्यार्थियों के पास चली गई।
वही शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि 20 सितंबर को विद्यालय में पुनः अतिरिक्त कक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन घटना के बाद परिजनों ने छात्रा को स्कूल नहीं भेजा। इसी दिन प्रधानाध्यापक के छात्रा के घर पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है। जहां शिकायत के मुताबिक, प्रधानाध्यापक ने छात्रा के छोटे भाई से बातचीत की और उसे एक कागज भी दिया। इसके अलावा, शिकायत में 23 सितंबर को विद्यालय में मामले को लेकर हुई बातचीत का उल्लेख किया गया है। जहां शिकायतकर्ता का दावा है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार की। वहीं, शिकायत में एक अन्य छात्रा द्वारा भी प्रधानाध्यापक पर इसी तरह का व्यवहार किए जाने का आरोप लगाने की बात कही गई है। उधर दिए गए शिकायत में छात्रा को पूर्व में भी कार्यालय में अकेले बुलाकर कथित तौर पर अश्लील बातें करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं। जहां पीड़िता छात्रा की मां ने एससी एसटी थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

आरोपी प्रधानाध्यापक का पक्ष

उधर इस मामले में प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार चौरसिया का पक्ष जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद बताया गया। जहां उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए केस दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी हुई है।